Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

60 साल की बेवा से 20 वर्षीय युवक की आंखें हुई चार, लिए सात फेरे




लखनऊ। यूपी के रामपुर में एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। रॉन्ग नंबर पर बातचीत का सिलसिला यूं चला कि 20 साल के युवक को 60 साल की विधवा महिला से प्यार हो गया। दोनों के बीच फोन पर रोज बातचीत होने लगी। वीडियो कॉल के जरिए भी दोनों एक-दूसरे से बात करते रहे। अब दोनों सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं।
  
मामला यूपी के रामपुर जिले के थाना अजीमनगर क्षेत्र के जटपुरा गांव का है। दो साल पहले जटपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय केसरवती के मोबाइल से एक रॉन्ग नंबर लग गया। ये नंबर हरदोई के रहने वाले 20 वर्षीय राकेश पाल का था। केसरबती और राकेश के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों को आपस में बातचीत कर अच्छा लगा, जिसके बाद फोन पर अक्सर बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। 

युवक ने केसरबती से प्यार का इजहार किया और शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद दोनों ने जीवन साथी बनने का फैसला ले लिया। शनिवार को राकेश पाल हरदोई से अपनी प्रेमिका के घर रामपुर के जटपुरा गांव आ पहुंचा। यहां दोनों शादी रचाकर उम्र भर के लिए एक दूसरे के बंधन में बंध गए। 

केसरवती ने बताया कि उसकी एक बेटी है, जिसकी चार साल पहले शादी हो चुकी है। दो साल पहले कॉल के दौरान रॉन्ग नंबर लग गया था। इसी दौरान उसकी राकेश से बात हुई। इसके बाद हम रोज एक-दूसरे को कॉल करने लगे। फिर आपस में वीडियो कॉल के जरिए बातचीत होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला लिया।


डेस्क

No comments