Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

28 जनवरी का पंचांग व राशिफल



आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।
आज की भद्रा: दोपहर 02:08 बजे से रात्रि 11:46 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।
राशिफल

मेष: पारिवारिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पुराने मित्र से भेंट होगी।

वृष: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक कार्य में किया गया पुरुषार्थ सफल होगा।

मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मीन: भावुकता पर नियंत्रण रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।


डेस्क

No comments