Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें किसने कहा प्रियंका गांधी को अपने माँ, भाई के साथ नानी के यहाँ इटली में बस जाना चाहिए


बैरिया (बलिया): विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एक बार फिर विवादित बयान दिया है।
विधायक ने प्रियंका गांधी वाड्रा को कहा कि उन्हें अपने मां व भाई के साथ इटली जाकर अपने ननिहाल में बस जाना चाहिए क्योंकि जो उनकी संस्कृति है, वह भारत की नहीं है। भारत तपस्वियों, त्यागियों व बलिदानियों का देश रहा है। इटली में होटल व बोतल की राजनीति चलती है। इन्हें वहां का आबोहवा ज्यादा रास आएगा। उन्होंने कहा कि विडंबना है कि जो स्वयं हिंदू धर्म के विषय में कुछ नहीं जानता, वह हिंदू धर्म पर उपदेश दे रहा है।
विधायक मंगलवार की देर शाम सुरेमनपुर में आयोजत एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जिस में उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनना चाहिए कि कोई भी विदेशी मां की कोख से जन्में संतान को प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं बनेंगे। सुरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि सपा, बसपा व कांग्रेस के दिन लद चुके हैं। इनके अनर्गल प्रलाप से कुछ भी नहीं होने वाला है।
                                                       



रिपोर्ट : विद्याभूषण चौबे

No comments