Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नही रहे समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, शोक संवेदना कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि




गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के बाराबांध गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा का निधन मंगलवार की सुबह हो गया। वह 85 वर्ष के थे। राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा एक समाजसेवी के रूप में क्षेत्र में परिचित थे। उनके निधन से गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर दुनिया से विदा हो गए। उनके आकस्मिक निधन पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार की देर शाम महावीर घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र शैलेन्द्र मिश्रा ने दी। संवेदना व्यक्त करने वालों में हृदयानंद पाण्डेय,कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सदस्य कन्हैया पाण्डेय,पूर्व प्रधान राजेश पाण्डेय, कृपाशंकर तिवारी, प्रेम नारायन पाण्डेय,बीएसएस के प्रदेश सचिव राजेश मिश्र,शिव प्रसाद पाण्डेय सहित कई लोग शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments