Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रायोगिक परीक्षा से वंचित छात्रों को यूपी बोर्ड ने दिया एक और मौका



लखनऊ। उत्तर प्रदेश  माध्यमिक शिक्षा परिषद की  इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे छात्र- छात्राओं को बोर्ड एक बार फिर मौका देने जा रहा है। इसके तहत इंटरमीडिएट के वह स्टूडेंट्स जो किसी वजह से प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे पाएं थे, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। इन स्टूडेंट्स को 31 जनवरी तक समय दिया गया है। इस दौरान यह अपने कॉलेज से संर्पक कर आखिरी तारीख तक परीक्षा पूरी कर सकते है। इसके बाद उन्हें स्कूल जिला निरीक्षक को इस बारे में जानकारी भी देनी होगी। 


उत्तर प्रदेश के कुछ कॉलेजों में कई कारणों से प्रायोगिक परीक्षा तय समय पर आयोजित नहीं हो पाई थी। वहीं कुछ कॉलेज ऐसे भी थे, जहां परीक्षा तो हुई लेकिन इसमें कुछ स्टूडेंट्स शामिल नहीं हो पाएं। ऐसे में अब विभाग ने इन स्टूडेंट्स को दूसरा मौका दिया है। अगर इस बार वह चूक जाते है तो इसके बाद कोई और मौका नहीं मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थी अपने कॉलेज में संपर्क करेंगे और फिर वहां के प्राचार्य डीआईओएस कार्यालय में। इस प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही होने पर उसकी जिम्मेदारी प्राचार्य की होगी।

इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं को राज्य स्तर पर स्थापित मॉनिटरिंग सेल की मदद से लाइव देखा जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों को इससे जोड़ा जा रहा है। साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए चालू सत्र में परीक्षा केंद्रों की संख्या कम रखी गई है। 



डेस्क

No comments