Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नामांकन के पहले दिन नहीं भरा किसी ने पर्चा


मनियर ,बलिया । मनियर ब्लाक के ग्राम पंचायत असना और बड़ा गांव के रिक्त प्रधान पद के  पदों के लिए तीन फरवरी को होने वाले उप चुनाव के नाम निर्देशन की तिथि 23 एवं 24 जनवरी को 10:00 से 4:00 बजे तक समय निर्धारित है। लेकिन गुरुवार को प्रधान पद के एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। चुनाव की  गहमागहमी को देखते हुए मनियर ब्लॉक पर  काफी संख्या में पुलिस बल  तैनात थी लेकिन दोनों जगहों से एक भी नाम निर्देशन पत्र  नहीं भरा गया ।

अधिकारी सूत्रों के अनुसार निर्धारित तिथि तक असना गांव से के लिए 2  एवं बड़ागांव से 7 नाम निर्देशन पत्रों की खरीदारी हुई है ।बताते चलें कि मनियर ब्लाक के ग्राम पंचायत बड़ागांव के प्रधान पद निरस्त होने एवं असना गांव के प्रधान पद पदच्युत होने के कारण 3 फरवरी 2020 को उपचुनाव होना है। जिलाधिकारी बलिया हरी प्रताप शाही ने राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना पर उपचुनाव की समय सारणी निर्धारित करते हुए मनियर ब्लॉक पर नीरज कुमार अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्वाचन अधिकारी एवं महातम सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

 रिपोर्ट राममिलन तिवारी

No comments