जिज्ञासा सृजनशीलता की जननी:फादर यूजिंन जोनेफ
रसड़ा (बलिया)। वाराणसी धर्म प्रांत के 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती मिलन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सेंट मेरीज स्कूल मरियम परिसर में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि वाराणसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष फादर यूजिंन जोनेफ एवं विशिष्ट अतिथि एसडीएम रसड़ा विपिन जैन रहे। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, 800 मीटर, 400 मीटर , 100 मीटर दौड़, रस्साकशी ग्राउंड आयोजन हुआ।
खेलकूद प्रतियोगिता में हार्टमन इंटर कॉलेज गाजीपुर, सेंट जोसफ इंटर कॉलेज इंदारा मऊ, सेंट थॉमस इंटर कॉलेज शाहगंज ,सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज परसिया, सेंट मैरिज बैजलपुर, फातिमा जूनियर हाईस्कूल बीराभाटी ,मारियाबाद जूनियर हाईस्कूल मारियाबाद, संत पुष्पा इंटर कालेज जमुआव ,सेट मेरिज स्कूल परजीपार,सेंट मैरिज स्कूल राधोपुर, आदि स्कूलों से 2000 बच्चों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जिज्ञासा ही सृजनशीलता की जन्मदाता है। जिज्ञासा के बगैर सृजनशीलता की कल्पना करना बेमानी है । इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ सीडी जान राजेश कुशवाहा की कार्यक्रम में विशेष भूमिका रही। इस मौके फादर सी थोमस ,फादर फेलिक्स राज,फादर सुरेन्द्र लकड़ा ,फादर जौन मसीह ,फादर मैथ्यू कयानी , फादर जावी जान,फादर आनन्द प्रकाश ,फादर सोने लाल ,फादर मैनुएल सी ,फादर मरियानुस ,फादर सुशील ,सिस्टर स्मिथा ,सिस्टर अल्फोंसा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट पिंटू सिंह


No comments