Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

T-20 का पहला सेमीफाइनल: गाजीपुर ने हैदराबाद को चटाई धूल



मनियर, बलिया। मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे स्वर्गीय भोला सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता टी 20 -20 मैच पांचवें दिन प्रथम सेमीफाइनल मैच गुरुवार को गाजीपुर और हैदराबाद (एस सी ए) के बीच खेला गया ।जिसमें गाजीपुर की टीम 58 रन से विजयी होकर फाईनल मैच में पहुची।मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता संकेत सिंह सोनू ने फीता काटकर, दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई ।इसके पूर्व शांति के प्रतिक राष्ट गान भी गाया गया ।

मैच के दौरान टास जीतकर हैदराबाद (एस सी ए )की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया  बैटिंग करते हुए गाजीपुर की टीम 20 ओवर में 172 रन का स्कोर खड़ा किया तथा हैदराबाद टीम  के जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य रखा।जबाब में उतरी हैदराबाद की टीम 19 ओवर में आल आउट होकर मात्र114 रन बना पायी ।इस प्रकार से गाजीपुर की टीम 58 रन से विजयी होकर फाइनल में अपना स्थान बना लिया ।मैन ऑफ द मैच गाजीपुर के टीम के प्रिंस को 4 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लेने के लिए दिया गया।
  अंपायर की भूमिका में गामा चौधरी व नागेंद्र यादव, उद्घोषक राजू सिंह व इरशाद खान ,स्कोरर शमीम अख्तर ,भोला कनौजिया व साहिल रहे ।इस टूर्नामेंट के आयोजक स्पोर्ट्स क्लब मनियर व स्टार क्रिकेट क्लब मनियर रही  ।संयोजक युवा नेता गोपाल जी सिंह  ,अध्यक्ष सभासद प्रतिनिधि रविंद्र हट्ठी, कोषाध्यक्ष मदन लाल  ,सचिव स्वर्गीय भोला सिंह के सुपुत्र चंदन सिंह  रहे ।टूर्नामेंट के सचिव चंदन कुमार सिंह ने आये हुए अतिथियों को अभार प्रगट किया। बताते चलें कि दूसरा सेमीफाइनल मैच मथुरा व बलिया के बीच कल खेला जाएगा जो टीम जीतेगी वह गाजीपुर  टीम के साथ फाइनल मैच शनिवार के दिन खेलेगी।


रिपोर्ट राममिलन तिवारी

No comments