Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्ति निरीक्षक पर लगाया खाद्यान्न बेचने का आरोप, सीएम को लिखा पत्र



सिकन्दरपुर (बलिया)। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश कुमार सिंह ने सिकन्दरपुर तहसील में कार्यरत पूर्ति निरीक्षक दुर्गा यादव के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए गुरुवार को सूबें के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस मामले में उच्चाधिकारियों से जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया हैं।
मुख्यमंत्री को लिखे शिकायती पत्र में अखिलेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने पूर्ति निरीक्षक दुर्गा यादव पर कोटेदारों के साथ मिलीभगत कर गरीबों को मिलने वाले राशन का लगभग 27 कुंटल खाद्यान्न बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। 

पत्र में दर्शाया गया हैं कि तहसील के 80% ग्रामों में मिलने वाले राशन एक यूनिट पर 5 किलोग्राम की जगह पर 4 किलोग्राम व अंत्योदय कार्ड पर 35 किलोग्राम के जगह पर मात्र 30 किलोग्राम खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। जबकि कार्ड धारको से प्रति यूनिट 5 किलोग्राम और प्रति अंतोदय कार्ड पर 35 किलोग्राम का पैसा लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए अखिलेश कुमार सिंह गुड्डू ने लिखा है कि पूरे तहसील में केवल 20 परसेंट ग्राम पंचायतों में ही शासन की मंशा के अनुरूप खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है ,जिसमें सिकन्दरपुर तहसील के कुल पात्र गृहस्थी में अस्सी परसेंट यूनिट पर एक किलोग्राम के हिसाब से लगभग 22 कुंटल का घोटाला और अंत्योदय कार्ड में अस्सी परसेंट कार्ड के 5 किलोग्राम प्रति कार्ड के हिसाब से लगभग 500 कुंटल का घोटाला किया जा रहा है और इसका पूरा पैसा भी लिया जा रहा है जबकि पूरे तहसील में पात्र गृहस्थी में लगभग 275683 यूनिट का एवं लगभग 12942 अंतोदय कार्ड का उठान हो रहा है वहीं सत्यापन के लिए नामित ब्लॉक और तहसील के कर्मचारियों का भी अपना-अपना रेट बधा हुआ है।

रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments