पीएम मोदी घूम रहे विदेश, सीएम योगी की नहीं सुन रहे अफसर : शिवपाल
बांसडीह,बलिया। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों व कार्यो के कारण देश का गरीब, किसान, व्यापारी, बेरोगगार युवा सहित सभी आम लोग परेशान हैं। सीएए व एनपीआर भारत देश की एकता व अंखडता को तोड़ रहा हैं। उक्त बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कही। वें रविवार को सहतवार के बड़ा पोखरा मैदान पर नगर पंचायत सहतवार के पूर्व चेयरमैन स्व. बद्रीनाथ सिंह की 18 वीं पुण्यतिथि समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा की केन्द्र की गलत आर्थिक नीतियों, नोट बन्दी, जीएसटी के कारण लोग पहले से ही मंहगाई व परेशानीह झेल रहे थे, इस बीच सीएए व एनपीआर लागू किया गया हैं, जो देशहित में नहीं हैं। कहा कि सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की झूठी बात की। पीएम मोदी ने देश के आर्थिक विकास को चौपट कर दिया हैं। विश्व में भारत आर्थिक रूप से छोटे देशो से भी पीछे हो गया हैं। बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। प्रदेश में विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा हैं सड़के व पुल नहीं बन रहे हैं। मोदी केवल विदेश घूमते हैं तथा योगी की कोई अफसर सुनता ही नहीं हैं। तहसील, थाने में भ्रष्ट्राचार व गुंडाराज से आमलोग त्रस्त हैं। देश मेंं धर्म का विवाद पैदाकर भाई से भाई को लड़ाने का कार्य हो रहा हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा किसान, गरीब, मजदूर के लिए एैसी पालिसी लायेगे की सभी को लाभ होगा। सरकार प्रसपा की ही बनेगी। उन्होने कहा कि बागी बलिया बिगुल फूंककर इतिहास रचेगा।
शिवपाल सिंह ने कहा कि समपन्न परिवार के होते हुए भी स्व. बद्री सिंह गरीबो व मजलूम लोगो की सेवा में अपने जीवन को न्योछावर कर दिये। आज उनके पुत्र नीरज सिंह उन्ही के रास्ते पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यो को आगे बढ़ा रहे है। स्व. बद्रीनाथ सिंह सेवा संस्थान के संरक्षक नीरज सिंह गुडडू ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान प्रतिवर्ष समाज सेवा के विभिन्न कार्य, स्वास्थ्य मेला, नेत्र शिविर, विकंलाग कैम्प, कम्बल वितरण आदि सेवा का कार्य करता है।
रिपोर्ट— केके पांडेय


No comments