जाने कहां आयोजित हुआ श्रमदान कार्यक्रम
सिकंदरपुर,बलिया। गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र बलिया द्वारा महात्मा गांधी स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, रैली, साफ-सफाई आदि का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के 3 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से मन मस्तिष्क का विकास होता है तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस प्रकार के आयोजन के लिए नेहरू युवा केंद्र बलिया को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य रवि यादव, सुनील कुमार पांडेय, अजीत पांडेय, सुदन चौहान, ज्योति तिवारी, श्वेता शर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-हेमंत राय


No comments