Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मातम में भी चोंरों ने नहीं की मुरव्वत



सिकंदरपुर(बलिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिवानकलां अन्तर्गत नेहता गांव में एक परिवार मे चल रहें दशकर्म की तैयारियों के बीच शनिवार की रात मे चोरों ने एक मकान की अस्थाई खिड़की तोड़कर दो बक्से, दो अटैची व एक बैग में रखें 40 हजार नगदी व सोने चांदी के पांच थान गहनों पर अपना हाथ साफ कर दिया। जिसमें एक बक्सा व एक अटैची खाली हालत में ईट भठ्ठे के मजदूरों की सुचना पर एलएन नेशनल स्कूल के समीप ईट भठ्ठे से रविवार की सुबह खाली हालत में मिल गया।

मिली जानकारी के अनुसार नेहता गांव निवासी श्रीकांत यादव पुत्र स्व० श्रीराम यादव अपनें परिवार के साथ शनिवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। इसी दौरान चोर दीवार फांद कर घर में घुस गए, तथा एक बंद कमरे की खिड़की में लगे अस्थाई ईट को हटाकर कमरे में प्रवेश कर दो बक्से, दो अटैची व एक बैग लेकर फरार हो गए। घर वालों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब श्रीकांत यादव की पत्नी रात्रि 12 बजे किसी कार्य बस उठी। तभी सामने वाले कमरे की खिड़की टूटी हुई देखकर पत्नी स्तब्ध हो गई व तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। 
घटना के बाद परिजनों ने घर के आसपास बहुत खोजबीन किया। लेकिन कोई भी सामान नहीं मिला। वहीं रविवार की सुबह एल एन नेशनल स्कूल ईट भट्ठे के मजदूरों के द्वारा सूचना मिली की एक बक्सा व एक अटैची खाली हालत मे पड़ा हैं। जिसके बाद परिजन ईट भठ्ठे से बक्सा व अटैची वापस घर लाये। वहीं इस घटना के संबंध में पीड़ित श्रीकांत यादव ने बताया कि उनकी माता का देहांत विगत 13 जनवरी को हुआ था और घर में माता के दसकर्म कर्म की तैयारियां चल रही थी। जिसके मद्देनजर अन्य रिश्तेदारों से पैसे मांग कर घर मे 40 हजार रुपये रखे थे। पीड़ित ने इस संबंध में सिकन्दरपुर पुलिस को तहरीर दे दिया है।

रिपोर्ट- हेमंत राय

No comments