खिचड़ी खाकर दिया समरसता का संदेश
गड़वार(बलिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,गड़वार द्वारा मकर संक्रांति उत्सव(खिचड़ी) समरसता भोज का आयोजन कस्बे के शिवशक्ति मंदिर में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सह कार्यवाह नंद लाल जी ने किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्रीमान राजीव नयन ने अपने बौद्धिक में कहा कि भारत उत्सवधर्मी देश है वर्ष के प्रत्येक दिन यहां कोई न कोई उत्सव होता रहता है, परंतु आरएसएस वर्ष भर में 6 उत्सव मनाती है जिनमें तीन समरसता के उत्सव होते हैं तथा तीन शौर्य के उत्तक्रम में।
इस मौके पर मनोज मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, मोहनलाल ,मुकेश सिंह, संजय गुप्ता ,अरविन्द राय,धनञ्जय सिंह, भारत,संतोष पांडेय, प्रभाशंकर,पीयूष श्रीवास्तव,सोनू गुप्ता मधेशिया, राजाराम,दिवाकर सिंह, अंजनी गुप्ता,अभिषेक सिंह ,धनशेर वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट पीयूष श्रीवास्तव


No comments