Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कटानरोधी कार्य को लेकर बाढ़ विभाग के एक्सीयन दिया बड़ा बयान


रामगढ़,बलिया। बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता अजय प्रताप श्रीवास्तव, द्वारा जनपद में बतौर अधिशासी अभियंता के पद पर चार्ज लेने के पश्चात सहायक अभियंता कमलेश कुमार, जेई प्रशांत गुप्ता के साथ दुबेछपरा, गोपालपुर में कटान स्थल का मौके पर रविवार के दिन  स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने ध्वस्त हुए ठोकर से लेकर उदईछपरा बस्ती के सामने ध्वस्त हुए रिंग बन्धे तक पैदल जाकर पूरी स्थिति का जायजा लिया ।

इस दौरान गोपालपुर निवासी पंकज कुमार तिवारी ने अधिशासी अभियंता से पूरी स्थिति के बारे में अवगत कराया और कहा कि समय रहते यदि बचाब कार्य नहीं किया गया तो यहाँ की स्थिति और भयावह हो जाएगी जिसपर अधिशासी अभियंता ने कहा कि आपके यहाँ की परियोजना बहुत जरूरी है इस को पास करने के लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा।एक  सवाल के जबाब में सहायक अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि दुबेछपरा के लिए 62 करोड़ की परियोजना बनाई गई है।जिसपर शिघ्र ही कार्य कराने का प्रयास किया जायेगा ।


रिपोर्ट— रविंद्र नाथ मिश्र

No comments