Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

समरसता सहभोज में किया सरकार की उपलब्धियों का बखान


नगरा,बलिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि सामर्थ्यवान समाज के नागरिक ही समर्थ राष्ट्र का निर्माण करते हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने को सामर्थ्यवान बनाए। वह कस्बे के प्राथमिक पाठशाला में शनिवार को सायंकाल आयोजित मकर संक्रांति उत्सव एवं समरसता सह भोज के पूर्व बौद्विक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उद्देश्य ही शक्तिशाली और समर्थ राष्ट्र का निर्माण करना है।


भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने आपसी एकता का संदेश देते हुए कहा कि समरसता सह भोज के माध्यम से हमें एक दूसरे के करीब पहुंचने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोग सहभोज में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व बसपा नेता छट्ठू राम के अलावा भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायन सिंह, आलोक शुक्ला, डीएन प्रजापति, अशोक गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, गुड्डू पांडेय, सौरभ मिश्र, राजू सोनी, रामायण ठाकुर, राजेश गुप्ता डिपु, मनन सोनी, जेपी जायसवाल आदि मौजूद रहे। अंत में व्यवस्था प्रमुख राजीव सिंह चंदेल ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट— संतोष द्विवेदी

No comments