Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

फिर बजी पंचायत उपचुनावों की दुंदभी,जाने मतदान व मतगणना की तारीखें




मनियर,बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत व प्रधान रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत मनियर ब्लाक के बडागावं व असना में प्रधान व रसडा़ के चकचिरकटहा में सियर के पलिया में व दुबहड़ के सहरस पाली के वार्ड सदस्य पद रिक्त होने के कारण तीन फरवरी को चुनाव होगा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 23 से 24 जनवरी को पूर्वाहन दस बजे से अपराहन चार बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 27 जनवरी को पूर्वाहन दस बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। 28 जनवरी को पूर्वाहन दस बजे से अपराहन तीन बजे तक उम्मीदवारी वापसी होगी। चुनाव चिंह का आवंटन 28 जनवरी को और मतदान तीन फरवरी को पूर्वाहन आठ बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगी। जबकि मतगणना 5 फरवरी को पूर्वाहन आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक विकासखंड मुख्यालय पर होगी।
बतातें चलें कि सदस्य ग्राम पंचायत बलिया जनपद के दुबहर ब्लॉक के सहरसपाली गांव वार्ड संख्या 14 आरक्षण अनुसूचित जाति रिक्त के कारण, रसड़ा ब्लॉक चकचिरकटहां वार्ड संख्या एक आरक्षण महिला त्यागपत्र देने के कारण, सीयर ब्लाक के ग्राम पंचायत पलिया वार्ड संख्या सात आरक्षण अनुसूचित जाति त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुआ है। प्रधान ग्राम पंचायत मनियर विकासखंड के बड़ागांव प्रधान पद आरक्षण, महिला प्रधान पद निरस्त होने के कारण व असना ग्राम पंचायत प्रधान के पद्च्यूत होने के कारण पद रिक्त हुआ है।


रिपोर्ट— राममिलन तिवारी

No comments