Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कर्तव्य बोध दिवस पर सम्मानित हुए पत्रकार



रसड़ा(बलिया)। राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा ही है कर्तव्य बोध मां-बाप, भाई व शिक्षक के प्रति आदर-भाव ही कर्तव्य बोध दर्शाता है।हम सभी को चाहिये कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन कर राष्ट्र को एक सवल राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। मथुरा पीजी कालेज के प्रांगण में रविवार को आयोजित कर्तव्य बोध दिवस एवं शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने यह बातें कहीं।

इस मौके पर डा. जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो. प्रेम नारायण सिंह तथा डा. जनार्दन राय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के संयोजक डा. बब्बन राम, डा. अवनिंद्र सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जबकी अध्यक्षता अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह व संचालक प्रधानाचार्य रामायण सिंह ने की। कार्यक्रम के क्रम में आधा दर्जन पत्रकारो को अंग वस्त्रम से विधायक राम इकबाल सिंह ने वर्तमान वरिष्ठ पत्रकार इश्तियाक अहमद, पिन्टू सिंह, तनवीर अहमद, आलोक उपाध्यक्ष, संतोष सिंह, आदि रहे ।

रिपोर्ट— पिन्टू सिंह

No comments