Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

टी—20 मुकाबले में यूपी ने बिहार को दी मात



मनियर,बलिया। मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्टार क्रिकेट मनियर द्वारा आयोजित स्वर्गीय भोला सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता टी 20 20 मैच के प्रथम दिन मुजफ्फर बिहार व मथुरा के बीच खेला गया, जिसमें मथुरा की टीम 53 रन से विजयी रही। मैच का उद्घाटन बाँसडीह नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरूआत करायी शान्ति के प्रतिक राष्ट्र गान भी गाया गया। टास जीत कर मुजफ्फर की टीम पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। 

मैच खेल रही मथुरा की टीम निर्धारित ओभर में आठ विकेट के नुकसान पर 20 4 रन का लक्ष रखा। जबाब में उत्तरी मुजफ्फर की टीम ने 17.2 ओभर के नुकसान 141 रन बनाकर सिमट गयी इस तरह से मथुरा की टीम 53 रन से विजयी रही। मैच के दौरान मथुरा के टीम के खिलाड़ी धनराज के 48 बाल पर 75 रन बनाने से मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच के दौरान एम्पायर की भूमिका युवा नेता गोपाल जी व मणिशंकर श्रीवास्तव ने निभाई व उद्घोषक राजू सिंह व आदित्य गुप्ता रहे वहीं स्कोर का कार्य शमीम अख्तर व सहायक स्कोरर सोनू श्रीवास्तव रहे।इस मौके पर सुनिल कुमार उपाध्याय उर्फ चुल्ली बाबा, बबलू सिंह, जेपी यादव, रणजीत जयसवाल, कमलेश कुमार, रविन्द्र कुमार हट्टी मदन लाल विकास सिंह चन्दन सिंह, मनीष बाबा, मतुउलाह आदि लोग मौजूद रहे। 

मैच के दौरान मुजफ्फर की टीम रंजन, चिरंजीवी ठाकुर, हिमांशु शर्मा आशीष कप्तान, तुषार अमर, पप्पू कुमार, मयंक, प्रकाश देवा, आलोक रोहित विकेट कीपर,कुनाल किशोर रहे। _वही मथुरा की टीम में रवि सिंह, लव चौधरी विकेट कीपर,  राहुल सिंह कप्तान, पीयूष सिंह, विजय साहनी, सौरव श्रीवास्तव, युवराज, धनु राज सिंह, सूबेदार साहनी, आमिर , समीर आदि रहें।


रिपोर्ट— राममिलन तिवारी

No comments