Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गरीबों की मदद को यहां की महिला ने बढ़ाया हाथ,हो रही प्रशंसा



मनियर, बलिया। जो गरीबो की सेवा करता है वहीं पुण्य का भागी होता है उक्त बातें विकासखंड मनियर के ग्राम पंचायत महथापार के ग्राम प्रधान कमला देवी ने अपने ग्राम पंचायत में सोमवार को अति गरीबों , मजलूमो, असहाय पुरुष व महिलाओं में कम्बल वितरण के दौरान कही।कहा कि न लेकर कोई आया है न लेकर जायेगा। मुठ्ठी बाँधकर आया व खाली हाथ जायेगा। 

ग्राम प्रधान ने अपने ग्राम पंचायत के उपाध्याय पुर, सरकंडा  सहित अन्य पुरवे के लालमुनी देवी, भागमनी देवी, सोना मती, मोती देवी, उमेश गोड़, राधा किसुन सहित गरीब तपके के करीब पाँच सौ लोगों में कम्बल वितरण किया। कम्बल पाकर असहाय लोगों ने कोटी कोटी आशिर्वाद दिया। इस मौके पर प्रधान पती व साधन सहकारी समिति बालू पुर के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, कन्हैया दुबे, सचिता तिवारी, अमित पाण्डेय, फौजदार चौहान, सुनील पाण्डेय, प्रेम शंकर तिवारी, अखिलेश वर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, बृजनाथ राम, रियाजुल अहमद, शम्भू नाथ राम, आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट— राम मिलन तिवारी

No comments