Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से आधी आबादी की बढ़ी परेशानी




सुखपुरा(बलिया) : कस्बे के कन्या जूनियर हाई स्कूल के समीप स्थापित  ढाई सौ केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर एक बार पुनः जल गया।जिसके चलते गांव की आधी आबादी को विद्युत आपूर्ति से महरूम रहना पड़ रहा है। वर्ल्ड बैंक द्वारा स्थापित इस ट्रांसफार्मर की नियत ही कुछ ऐसी है कि यह बार-बार जल रहा है।अपने स्थापना काल से अभी तक यह दर्जनों बार जल चुका है।जलने के हफ्तों बाद काफी प्रयास करने पर यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया जाता है।कुछ दिनों के बाद यह भी जल जाता है।विद्युत उपभोक्ताओं का इस संदर्भ में कहना है कि पैसे के लोग में विद्युत कर्मियों ने इस ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक इसका कनेक्शन कर दिया है जिसके कारण ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड पड़ जाए पड़ता है और वह जल जाता है।उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर के लोड को कम करने की मांग बार-बार उठाई बावजूद इसके इसका कोई सार्थक परिणाम आज तक नहीं निकल पाया। वक्ताओं का कहना है की जब तक इस ट्रांसफार्मर का लोड कम नहीं किया जाएगा या एक अतिरिक्त 250 केवीए का ट्रांसफार्मर इसके समीप नहीं लगाया जाएगा तब तक इसके जलने का सिलसिला रुकने वाला नहीं है।अभी पिछले महीने में ही जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगा था।क्षेत्र के विधायक एवं सांसद से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने से संदर्भित निवेदन का कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला।कई बार तो ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उपभोक्ताओं को चक्का जाम भी करना पड़ा तब कहीं जाकर ट्रांसफार्मर लग पाया।ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के आला अधिकारियों से आग्रह किया है कि जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर अविलंब नया ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए अन्यथा उपभोक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



रिपोर्ट - अनिल सिंह 

No comments