Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर की गई विदाई



बांसडीह, बलिया । बांसडीह कोतवाली परिसर में बने बैरक व तीन पुलिस कर्मियों के बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वय अशोक कुमार सिंह व दीपचंद रहे।
इसमें शैलेन्द्र सिंह,योगेंद्र राय, शिव कुमार सिंह को सेवा निवृत्त होने पर इन तीनो कर्मियों को फूल माला, अंगवस्त्रम,छड़ी और गीता की पुस्तकें भेंट की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी द्वय ने कहा कि आप आज सेवा निवृत्त हो रहे हैं।आप लोगो का कार्यकाल सराहनीय रहा। हम ईश्वर से प्रर्थना करेगे की आप लोग स्वस्थ व खुशहाल रहे। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि जो नौकरी कर रहा है उसे एक दिन सेवा निवृत्त होना है।आप लोगो का कार्यकाल अच्छा रहा।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष संजय कुमार सिंह मुन्ना, राकेश तिवारी छोटे, अभिषेक मिश्र मिंटू,राकेश वर्मा,सुरेंद्र तिवारी,अखिलेश सिंह,यशराम सिंह ,अजय यादव, काली शंकर तिवारी, रविन्द्र कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे।



रिपोर्ट : के के पांडेय

No comments