Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पिकअप की टक्कर से ई रिक्शा सवार तीन घायल






रेवती (बलिया)  स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती बैरिया मार्ग पर कोलनाला रेलवे क्रासिंग तथा नौवाबारा गांव के बीच गुरूवार की सुबह पिक अप वैन से ई रिक्शा को टक्कर लगने से उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। 

28 वर्षीय अविनाश पासवान,35 वर्षीय पप्पू पासवान तथा 45 वर्षीय जवाहर पासवान निवासी गण तुलसीछपरा ई रिक्शा से बैरिया जा रहे थे। बैरिया से रेवती की तरफ आ रही पिक वैन  से टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा सवार तीनो व्यक्ति घायल हो सड़क पर छटपटाने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया गया। डॉ. धर्मराज द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात तीनों को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि पिक अप मुजफ्फरपुर बिहार से अटैची लादकर बेल्थरारोड जा रहा था। पुलिस द्वारा पिक अप चालक को हिरासत में लेकर वैन को जब्त कर लिया गया। घटना की जांच की जा रही है।




पुनीत केशरी

No comments