Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रसूता मौत मामले में एक आरोपी गिरफ्तार,पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी,अवैध क्लीनिक पहले ही हो चुका है सील

 



गड़वार (बलिया) प्रसव के बाद महिला की मौत के चर्चित मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व थाना प्रभारी हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में गड़वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर-इरादतन हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी कृष्णानंद उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है। उप निरीक्षक नीरज यादव व पुलिस टीम ने उसे गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर रतसड़-खेजुरी मार्ग स्थित जिगनी मोड़ के पास संत रविदास मंदिर के निकट से दबोचा और न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार,रसड़ा क्षेत्र के सरदासपुर निवासी टुनटुन राजभर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी निर्मला देवी प्रसव के लिए अपने मायके जोगीडीह (बुढ़ऊं-कुरेजी)आई थी। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें रतसर नगर पंचायत स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां चांदमुनी और उसके पुत्र कृष्णा ने प्रसव कराने की जिम्मेदारी लेकर 40 हजार रुपये लिए। प्रसव के बाद निर्मला ने बच्चे को जन्म दिया,लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर चार सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में रतसर कला स्थित कथित क्लीनिक बिना मान्यता के संचालित पाया गया। सीएमओ के निर्देश पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। मामले में गड़वार थाने में मुकदमा दर्ज है और पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नीरज यादव,हेड कांस्टेबल रविन्द्र यादव,कांस्टेबल विशाल यादव व रि. कां.चन्द्रकान्त वर्मा शामिल रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments