ई रिक्शा व बाईक की टक्कर में बाईक सवार घायल
रेवती (बलिया) क्षेत्र के छेड़ी गांव निवासी बाईक सवार 40 वर्षीय नीरज सिंह ई रिक्शा के टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए।
नीरज सिंह बस स्टैंड स्थित अपनी वेल्डिंग की दुकान से अपने गांव छेड़ी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। पचरुखिया मार्ग की ओर बढ़े तो विपरीत दिशा से आ रहे
ई रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर के पश्चात वे गम्भीर रूप से घायल हो कर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सीएचसी रेवती पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के पश्चात चिकित्सकों द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया ।
पुनीत केशरी


No comments