Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ई-रिक्शा चालक को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी




गड़वार (बलिया) थाना क्षेत्र के सिकटौटी(टड़ियां) निवासी एक ई-रिक्शा चालक को दो बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस एवं रतसर चौकी ईंचार्ज ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी रतसर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के सिकटौटी(टड़ियां) निवासी दीपक चौहान पुत्र स्व.विजय शंकर चौहान ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार की शाम अपने गांव से ही सवारी लेकर हनुमानगंज गया था। सवारी छोड़कर रात साढ़े नौ बजे के करीब जनऊपुर- बाराबांध मार्ग पर स्थित बांध बागीचे के सामने पहले से ही घात लगाकर दो बाइक पर आधा दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया। नाम व पता पूछने के बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह जान बचाकर शोर मचाते हुए अपने गांव की तरफ भागने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तब तक बदमाश फरार हो गए। रात में ही घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी रतसर ले जाया गया। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घायल युवक का मेडिकल मुआयना कराया गया है। सीसीटीवी के माध्यम से बदमाशों का लोकेशन लिया जा रहा है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments