Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के जन्मशताब्दी पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन


गड़वार(बलिया) पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में फेफना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डा.सुषमा शेखर द्वारा स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन शनिवार को नगर पंचायत रतसर स्थित डीएस मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज,सुहवां, रतसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। 'जन नायक की स्मृति में जनसेवा का संकल्प' के अन्तर्गत लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन डा.सुषमा शेखर,राजेन्द्र सिंह, डा.प्रवीण सिंह,डा. अनिल पाण्डेय,डा. मदन राजभर ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर,श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद क्षेत्र से आए करीब एक हजार लोगों ने पंजीकरण कराया। जिनके लिए परीक्षण शिविर में बनाए गए अलग-अलग काउंटरों पर चिकित्सकों की टीम ने जांच किया। शिविर में ही लगाए गए दवा स्टालों के माध्यम से मरीजों को दवा भी वितरित किया गया। इसके पहले स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए डा.सुषमा शेखर ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। इसकी अनदेखी नही की जा सकती। आगे भी इस तरह के शिविर लगते रहेंगे। चिकित्सकीय टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.अंशु सिंह, फिजिशियन डा.डी.एन.सिंह,नेत्र सर्जन डा.नितेश उपाध्याय,पैथोलॉजिस्ट मनोज सिंह, इसीजी टेक्निशियन सुरज यादव,अजय सिंह,विकास पटेल, सलोनी,प्रियांशु सिंह एवं सिंह एण्ड सिंह अस्पताल वाराणसी की टीम मौजूद रही। संचालन डा.अनिल सिंह व आभार ग्रुप्स आफ डीएस के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रकट किया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments