शिक्षा से संस्कारिक समाज का होता है संरचना : विधायक उमाशंकर सिंह
चिलकहर(बलिया)शिक्षा व ज्ञान ही एक ऐसा साधन है जिसे कोई ले नही सकता साथ ही शिक्षित लोगो सर्वत्र पूजनीय होते है वहीं शिक्षित व्यक्ति का सामाजिक परिवेश मे लोगो द्वारा अनूकरण किया जाता है साथ ही शिक्षा से संस्कारिक समाज की संरचना होती है। उक्त वक्त्व्य क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह के है जिसे वह बी पी ज्ञानस्थली असनवार (चोगड़ा) बलिया मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बृहस्पतिवार की सायं कही।कहा कि ग॔वई परिवेश मे खुला यह विद्यालय नया आयाम को छू रहा है वहीं यहां के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र मे अग्रणी है।इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत द्वीप प्रज्जलवित कर व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया वहीं विद्यालय परिवार के प्रबंधक शिवकुमार गुप्त द्वारा मुख्य अतिथि बसपा विधायक को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही आधा दर्जन विशिष्ट लोगो को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार समेत प्रधान मून्नू राम,विनय कुमार,वीरेन्द्र सिंह,नागाजी,रामाशीष यादव,भोला राम समेत लोग उपस्थित रहे।विद्यालय के छात्र छात्राओं के मनोहारी कार्यक्रम से उपस्थित जन व अभिभावक गण भाव विह्वल हो उठे।
रिपोर्ट : संजय पांडेय


No comments