Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वदेशी जागरण मंच ने किया खिचड़ी सहभोज का आयोजन



चिलकहर (बलिया) हिन्दू धर्म के पर्वो मे से एक महान पावन पर्व मकर संक्रान्ति के अवसर पर हर वर्षों की भाँति इस वर्ष भी स्वदेशी जागरण मंच  बलिया उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे संजीव कुमार पाण्डेय द्वारा 14 जनवरी को 12 वजे दिन मे चन्द्र शेखर बाबा केशव महाविद्यालय संवरा (बलिया) के प्रांगण मे एक सार्वजनिक खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया।

मकर संक्राति पर खिचड़ी सहभोज के मुख्य अतिथि महंथ कौशलेंद्र गिरी- पीठाधीश्वर श्री नाथ बाबा मठ रसडा  विशिष्ट अतिथि राजीव नयन- जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं डाँ0सर्वेश पाण्डेय -प्रान्तीय सह संगठक स्वदेशी जागरण मंच उप्र ने हिन्दू धर्म मे मकर संक्रान्ति के पावन पर्व की महत्ता सनातन धर्म की सभ्यता संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजित सार्वजनिक सहभोजो को सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इसकी उपयोगिता प्रासंगिकता पर विस्तृत डालते हुवे सहभोज के आयोजक संजीव कुमार पाण्डेय एवं विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापन किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अनेकों सार्वजनिक संगठनों मे रहे दंतोदत्त ठेगडी के जन्म शताब्दी समापन एवं मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य मे  आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम मे डा0 व्रजभुषण चौबे ग्राम प्रधान गोपालपुर, रजनीश कुमार चौबे भाजपा मण्डल अध्यक्ष चिलकहर, सुभाष कुमार सिंह खण्ड कार्यवाह चिलकहर,रुपेश कुमार तिवारी, रण जीत मिश्रा, संजय कुमार सिंह,विजय कनौजिया प्रतिनिधि पूर्व सदस्य क्षेपं ,बबलू राजभर प्रतिनिधि सदस्य क्षेत्रपंचायत, कृष्णा पासवान प्रतिनिधि सदस्य क्षेत्र पंचायत पाण्डेपुर, राजीव पाण्डेय,दिलीप कुमार, विजय उपाध्याय, सूर्य प्रकाश सिंह,योगेंद्र कुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, शमशेर सिंह,लक्ष्मी कान्त उपाध्याय,अश्विनी कुमार पाण्डेय रोशन बाबा, निखिलानन्द वर्मा गोपाल जी उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग और बच्चे खिचड़ी सहभोज मे समल्लित रहे। कार्य क्रम की अध्यक्षता सुधीर कुमार पाण्डेय प्रबंधक सुनील कुमार इण्टर कालेज संवरा तथा संचालन डॉक्टर शशिभुषण तिवारी जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच बलिया ने किया।




रिपोर्ट : संजय पांडेय

No comments