Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें किसने फूंका गृहमंत्री व दिल्ली प्रशासन का पुतला


बलिया। मंगलवार को रोडवेज तिराहा पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में हुए हिंसात्मक घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह व दिल्ली प्रशासन का पुतला दहन प्रदेश सचिव रूपेश चौबे के नेतृत्व में किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली पुलिस हाय—हाय, अमित शाह इस्तीफा दो के नारे के साथ कांग्रेस कार्यालय से हुजूम में रोडवेज तिराहा पहुुंच कर पुतला दहन का कार्य किया। उसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया। जैनेन्द्र पाण्डेय मिन्टू ने कहा कि युवा कांग्रेस देश के शिक्षण संस्थानों के बचाव के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ेगी व केंद्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि युवाओं छात्रों पर हो रहा अत्याचार काफी निन्दनीय है। अमित शाह को अपना स्तीफा देना चाहिए। पुतला दहन में मुख्य रूप से हर्षित दुबे जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, गिरिश कांत गांधी, विवेक ओझा, अबूल फैज, बंटी मिश्रा, देवेश तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, दुर्गेश पटेल, सिद्धार्थ सिंह, रवि पाण्डेय, श्रीप्रकाश मिश्रा आशीष, हमिद राजा आदि रहें।




रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments