पीयूष के नेतृत्व में सीएएम के समर्थन में उतरा भाजयुमो, चलाया हस्ताक्षर अभियान
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह के आह्वान पर सिटीजन एमेण्डमेंट एक्ट के समर्थन में मंगलवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर के शहीद पार्क चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर हजारों युवाओं ने हस्ताक्षर कर कार्यक्रम में सहभागिता दिखायी। युवाओं को संबोेधित करते हुए भाजयुमों क्षेत्रीय मंत्री रानू शाही ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा किए गए दुष्प्रचार को रोकने के लिए पार्टी प्रदेश भर में जनजागरण अभियान कर रही है। इसी क्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, छात्रों, नौजवानों एवं व्यापारियो के बीच जाकर हस्ताक्षर कराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है। जनपद में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से युवा मोर्चा ने कई स्थानों पर हस्ताक्षर कराकर सीएए के पक्ष में सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि जब—जब देश ने आह्वान किया है, तब हमारे जनपद ने अपनी प्रचंड उपस्थिति दर्ज करायी है। इसी क्रम में 13 जनवरी को रामलीला मैदान में व्यापक स्तर पर शांति मार्च निकाला जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग सहभागिता करेंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने युवाओं को इस शांति मार्च में शामिल होने की बात कही। नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को प्रधानसेवक पर भरोसा करने की जरूरत है। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री पप्पू पाण्डेय, संजीव कुमार डम्पू, अभिषेक सोनी, अमित सिंह तोमर, नीरज सिंह, अंकुर उपाध्याय, अम्बादत्त पाण्डेय, नीतू पाण्डेय, धर्म भारती, अजित वर्मा, अभिषेक सिंह, मनीष पाण्डेय, मुन्ना कुमार, अभय साहनी, श्याम बाबू, विशाल शुक्ला, संजय समाजसेवी, सोनू मद्धेशिया, सोनू शर्मा, मनीष सिंह, दीपक सिंह, गोलू गिरि, अंकित मिश्रा, अनिकेत वर्मा आदि रहें। संचालन जिलाउपाध्यक्ष रंजना यादव ने किया।
सुखपुरा में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा सीएए के समर्थन में जिलामहामंत्री अंकुर उपाध्याय व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, अभिषेक उपाध्याय व अजय सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके साथ ही गड़वार में जिलाउपाध्यक्ष भानू दुबे और मंडल अध्यक्ष सनातन पाण्डेय व सोनू तिवारी तथा बांसडीह में मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह एवं रेवती में मंडल अध्यक्ष हीरालाल वर्मा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान कराया गया। जिसमें युवाओं ने सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर कर सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
By-Ajit Ojha
No comments