पूर्व ब्लॉक प्रमुख को दी गई श्रद्धांजलि
गड़वार(बलिया) । विकास खंड गड़वार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जवाहर सिंह के विगत दिन हुए आकस्मिक निधन पर स्थानीय विकासखंड के डवाकरा् हाल में एक सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामेश्वर यादव ने कहा कि जवाहर सिंह पक्ष और विपक्ष सभी लोगों को एक साथ लेकर चलते थे,वो एक शांतिप्रिय,सरल स्वभाव के धनी व नेकदिल इंसान थे।उनकी कमी की पूर्ति करना आज के समय में काफी मुश्किल है।सभा को शमीम अंसारी भोला,प्रधान संघ के अध्यक्ष हृदय नारायण सिंह, अनिल यादव,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ददन राम,पदुमदेव सिंह, संजय भारती, लालबाबू यादव आदि ने संबोधित किया।सभा का संचालन शमीम अंसारी भोला ने किया।सभा के अंत मे सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखा।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी,एडीओ पंचायत विनोद कुमार पांडेय,एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार गुप्ता, रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष जमाल अख्तर,हरिहर गोंड, राजेश बिंद, संजय सिंह,शौकत,चुन्नू यादव,हीरालाल सहित ब्लॉक के कर्मचारी,ग्राम प्रधान,सचिव व बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : पीयूष श्रीवास्तव
No comments