Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के लाल को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित




बांसडीह, बलिया । गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने सशत्र सीमा बल के जवान बांसडीह क्षेत्र के ककरकुंडा निवासी भीम सिंह पुत्र स्व धुरूवनारायन सिंह को राष्ट्रपति ने पुलिस मेडल फार गैलेंट्री सम्मान से सम्मानित होने की घोषणा की हैं। उनके साथ एसी नरपत सिंह,एचसी प्रदीप कुमार,गणेश सिंह राणा को सम्मान करने की भी घोषणा हुई है। उन्हें यह सम्मान झारखंड राज्य के दुमका में जुलाई 2018 में एसएसबी पर हमला करने वाले दो नक्सलियों को मार गिराने पर दिया गया हैं।भीम सिंह इस समय 35वी वाहनी में झारखण्ड में तैनात हैं। इनके पदक पाने की घोषणा होते ही क्षेत्र में हर्ष है। इससे बांसडीह क्षेत्र का सम्मान बढ़ा है। इस पर बबलू पांडेय,अतुल सिंह,उदन सिंह,ग्रामप्रधान भिखारी सिंह,अभय मिश्र आदि ने बधाई दी हैं।



रिपोर्ट : के के पांडेय

No comments