आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने चलाया अभियान "कुष्ठ रोग के विरूद्ध, आखिरी युद्ध"
मनियर, बलिया । शासन की मंशा व मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया के निर्देश पर 30 जनवरी से 13 फरवरी 20 तक एक पखवाड़े तक लगातार चलाये जा रहे अभियान में "कुष्ठ रोग के विरूद्ध, आखिरी युद्ध" को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से सरवार ककरघटृटी के आँगनबाड़ी केन्द्र पर कार्यकत्रियों के तरफ से गुरुवार को कुष्ठ जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सरवारककरघटी के प्रधान रामदेव यादव ने कार्यकरतियो को गावं गांव में घूमकर जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि कुष्ठ रोग से डरे नहीं, रोगियों के साथ समान्य व्यवहार करे, रोगियों के पास उठना, बैठना, खाना पीना व सहज व्यवहार करना चाहिए,। साथ साथ यह भी प्रचार प्रसार कराया गया कि इस रोग का उपचार सम्भव है इस रोग में देरी करने से विकलांगता बढ़ सकती है नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर सम्पर्क करे इस रोग का मुफ्त इलाज होता है। शरीर पर सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं होता। इस रोग पर सुनीता देवी, संजू गुप्ता, रेखा सिंह, आशा बबीता देवी, मंजू देवी, आशा देवी आदि लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट : राममिलन तिवारी


No comments