बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल व तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
मनियर, बलिया । पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश तलास वांछित अपराधी अभियान व सीओ बांसडीह के मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मनियर नागेश उपाध्याय के निर्देशन में उप निरीक्षक मनियर गुरु प्रसाद सिंह पुरूषोत्तमपटी के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग सिकन्दरपुर की तरफ से आ रहे थे।कि पुलिस वालो को देखकर मोटरसाइकिल पर बैठा एक व्यक्ति उक्त गांव की ओर भाग गया। मोटर साइकिल चालक बिहार के सिवान जनपद के असावं थाना के पंचवेनिया निवासी अनिल राम का पुत्र अनुप कुमार राम को गिरफ्तार की। तलाशी में अभियुक्त के पास से बिना नम्बर प्लेट की एक हीरो होंडा पैशन प्रो व एक तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद की।पुलिस ने पकडे गये आरोपी व उसके साथी अरविंद सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी पंचवेनिया थाना असावं जनपद सिवान बिहार के विरुद्ध सम्बन्धित धारा मे मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
रिपोर्ट : राममिलन तिवारी


No comments