Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

11 फरवरी का राशिफल: इस राशि वाले आज अपनी सेहत का रखें ख्याल




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज के दिन आपको बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा अन्यथा लोगों के साथ आपकी गलतफहमी संभव है। आप खुद को अच्छी तरह से अभिव्यक्त करें ताकि सामने वाले को आपकी बात समझ आए और आप इस तरह ही परेशानियों से बच सके। आप नौकरीपेशा हैं तो अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। इस तरह उनकी आलोचना करके आप अपनी छवि और संबंध बिगाड़ रहे हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आज आपको एक रोमांटिक दिन गुजारने का मौका मिलेगा। इस समय का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपके सही आर्थिक योजनाओं का उचित परिणाम आज आपको मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी से राहत मिलेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक


वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने के आसार हैं। अगर समय पर आप अपना काम पूरा कर लेते हैं तो इसका अच्छा फायदा जल्द ही आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी आज काफी सराहना मिलेगी। आपकी रचनात्मकता देखकर उच्च अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। यदि आप इसी तरह आगे बढ़ते रहें तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। पिछले कुछ समय से पैसों को लेकर आप काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज अचानक धन प्राप्ति हो सकती है जिससे आप अपना कोई उधार चुका पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक


मिथुन (मई 20 से जून 20):
रोमांटिक लाइफ में आज आपका गुपचुप रिश्ता सार्वजनिक हो सकता है। हालांकि इस समय आपको कुछ विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धीरे धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें और धैर्य रखें। यदि आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने से बचें। शांत दिमाग से उनकी बातों को सुनेंगे तो आप समझ पाएंगे कि आपका गुस्सा बेवजह का है। अपनी शादीशुदा जिंदगी को सुखी बनाए रखने के लिए आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने की कोशिश करनी चाहिए। छोटा सा बदलाव आपके रिश्ते को प्रगाढ़ बनाएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं। आप खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आज पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। खान पान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक


कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज करियर को लेकर आपके मन में कुछ दुविधा रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि इस तरह के फैसले आप खुद ही लें। दूसरों के प्रभाव में आकर अपना कोई भी कदम आगे न बढ़ाएं। आप जानते हैं कि आपके लिए क्या सही है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप अपने पार्टनर की मुलाकात अपने परिजनों से करा सकते हैं। घरवालों का समर्थन आपको मिलने की उम्मीद है। शादीशुदा जातकों को आज अपने जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। बीते कुछ समय से आप दोनों अपने अपने काम में इतने व्यस्त थे कि एक दूसरे पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज आप अपने इस दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आज आप अपने बजट के अनुसार ही चलेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 5:20 तक


सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में अचानक कोई परेशानी खड़ी हो सकती है लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास के साथ हर कठिनाई का सामना करेंगे। आप परिस्थिति से बिल्कुल नहीं घबराएंगे। आपकी यह बात वरिष्ठों को बेहद पसंद आएगी और इसका उचित परिणाम आने वाले समय में आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके काम में कोई बाधा आ सकती है जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस समय अपने बजट के बाहर जाकर कोई भी काम न करें तो अच्छा होगा। कर्ज लेने से आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक


कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे और खुद पर अधिक ध्यान देंगे। आप किसी नयी जगह पर घूमने की योजना या फिर अपने लिए खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं। आज आप अपने रहन सहन में भी कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आज उससे जुड़ी यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं तो किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आज आपको मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर का गुस्सा आखिरकार शांत होगा और वे आपसे मुलाकात करने के लिए तैयार हो जाएंगे। इस बात से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 10:45 तक


तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको शराब के सेवन से बचना होगा। इस तरह की बुरी आदतों के कारण आपकी सेहत दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है जिससे आपको काफी राहत मिलेगी और जल्द ही इसका फायदा भी आपको नजर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक अच्छे टीम लीडर की तरह काम करने की सलाह दी जाती है। आप मिलजुल कर अपना काम करेंगे तो इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज कोई बड़ा खर्चा न करें। आने वाले दिनों में पैसों को लेकर समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप बचत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक


वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और आपका खोया हुआ आत्मविश्वास एक बार फिर लौट आएगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप उनके साथ बढ़िया समय बिताएंगे। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो ठीक तरह से सोच विचार करने के बाद ही अपना निर्णय लें। आप सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पहलुओं पर गौर करें। पैसों की स्थिति में आज कुछ सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है और परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार मिलने की संभावना है। दफ्तर में आज आप पूरे जोश और उत्साह के साथ काम करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के काम में तेजी देखने को मिलेगी। व्यापारियों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक


धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ काफी दिनों बाद आप कुछ मजेदार समय बिताएंगे। भाई बहनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे इंसान से हो सकती है जो पहली नजर में आपको पसंद आ सकता है। हालांकि आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप सही वक़्त का इंतजार करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहना होगा। हाल ही में हुई आपकी तरक्की से कुछ लोग आपसे ईर्ष्या करने लगे हैं। वे आपके लिए बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। देर रात तक जागने की आदत आपकी सेहत को प्रभावित कर रही है। आप पर्याप्त नींद लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आप जल्द से जल्द अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी सेहत का ध्यान रखें। अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव लाने की कोशिश करें। ताजा फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। साथ ही रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम भी करें ताकि आपका वजन नियंत्रित रहे। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज बिना किसी बाधा के आपके सभी काम पूरे होंगे। अगर आप खुद का छोटा मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज बात कुछ बनती नजर आ रही है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज आपके पास कई अच्छे विकल्प होंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। अपने प्रिय को सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक


कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको रचनात्मकता का उपयोग करना चाहिए। परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो खुद को जरूरत से ज्यादा काम के नीचे न दबाएं। शांत दिमाग से आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। यदि आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लेंगे तो आप समय पर अपने काम खत्म कर पाएंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय आपको सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेने होंगे। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप इसी तरह चुप रहेंगे तो बात संभलने की जगह बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप खुलकर अपने प्रिय से बात करें और गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक


मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज दोस्तों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा लेकिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जहां कुछ दोस्तों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे वहीं किसी एक के साथ आपकी कुछ कहासुनी भी हो सकती है। अगर आप खुद पर नियंत्रण रखेंगे तो ऐसी परिस्थिति से आप बच सकते हैं। वैसे भी हंसी मजाक में कही बातों को दिल पर लेने की जगह आप उन्हें मजाक में ही उड़ा दें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपकी किसी सफलता में आपके प्रिय सहायक साबित हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज आपकी किसी समस्या का समाधान होगा और आपका काम आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 12:20 तक


डेस्क


No comments