Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहने पर दिया बेतुका बयान



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहने  पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने भारत में बुर्के को बैन करने की सरकार से मांग  करते हुए कहा कि लक्ष्मण जी ने जब शूर्पणखा के कान और नाक काटा था तब  उसने बुर्का पहन लिया। ताकि उसका चेहरा ढका रहे। इसलिए  जो मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वह दैत्यों के वंशज हैं। दैत्यों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं, आम आदमी बुर्का नहीं पहनेगा।

रघुराज सिंह ने कहा कि बुर्के पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, क्योंकि बुर्के के भेष में आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते हैं। श्रीलंका में बुर्के पर प्रतिबंध लगा हुआ है, बुर्का देखते ही शूट करने आदेश है वहां के राष्ट्रपति का।

राहुल गांधी के पीएम मोदी को डंडे से मारने वाले बयान पर कहा कि मोदी और योगी देश के आइकॉन हैं, जो उन्हें डंडे से मारेगा, हम उन्हें जूते से मारेंगे। बता दें, राहुल गांधी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्हेंने अपने भाषण में पीएम मोदी को देश के युवाओं के द्वारा डंडा मारने की बात कही थी।


डेस्क

No comments