Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

20 पेटी अंग्रेजी शराब एक गिरफ्तार


दुबहर, बलिया । थाना क्षेत्र के जनाडी गांव में मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर  एक युवक को 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दुबहर पुलिस द्वारा पकड़ा गया । जानकारी के अनुसार मंगलवार के दिन  प्रभारी थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि जनाडी गांव में बद्रीनाथ तुरहा पुत्र हरे राम प्रसाद अपने झोपड़ी में लगभग 20 पेटी शराब रखा हुआ है जिसे की होली व महाशिवरात्रि के समय में उसको बेचेगा तभी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके झोपड़ी में छापेमारी कर उक्त शराब के साथ उसे रंगो हाथ गिरफ्तार किया गया । प्रभारी थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह होली व महाशिवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए इस तरह अवैध तरीके से शराब गांजा आदि के कारोबार करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है वह किसी भी हालत में उनको बख्शा नहीं जाएगा।


रिपोर्ट : नितेश पाठक

No comments