Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्मृति दिवस पर याद किये बलिया प्रथम शहीद पंडित रामदहीन ओझा




बांसडीह, बलिया । स्वतंत्रता के असहयोग आंदोलन में बलिया के प्रथम शहीद पंडित रामदहीन ओझा की स्मृति दिवस पर आज बाँसडीह डाकबंगला स्थित शहीद ओझा जी के प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक,सामाजिक दलों के प्रतिनिधियों सहित प्रबुद्ध लोगो ने माल्यापर्ण कर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित किया। शहीद ओझा जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद आयोजित विचार गोष्ठी "वर्तमान समय मे सेनानियों की प्रासंगिता" पर बोलते हुये विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि सेनानियों के कार्यो और उनके कृतियों को वर्तमान युवा पीढ़ी भूलती चली जा रही है,युवा पीढ़ी अपने पूर्वजो के त्याग और बलिदान के गाथा को न तो जानना चाहती है और न ही उनसे प्रेरणा लेना चाहती है जो आने वाले भविष्य के लिये ठीक नही है।माल्यापर्ण के पूर्व उपस्थित लोगों ने शहीद पंडित रामदहीन ओझा अमर रहे,भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा माहौल गूंज उठा।इस अवसर पर तहसीलदार गुलाबचन्द्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर पाठक,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,कनक पांडेय,प्रभारी निरीक्षक प्रभारी रविंद्र  कुमार,लक्ष्मण दूबे,डाक्टर डी0के0 शुक्ला,पुनीत पाठक,पूनम गुप्ता,शशिकांत सिंह,तेजबहादुर रावत,चन्द्रबली वर्मा,राजेन्द्र सिंह,निखलेश पांडेय,शमशुल हक अंसारी,अभिषेक मिश्र,मुनजी कुमार,अमित यादव,राहुल गुप्ता,जवाहर सिंह,मृदुल ओझा,सौरभ शुक्ला सहित आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम संचालन शहीद पंडित रामदहीन ओझा स्मारक समिति के संयोजक प्रतुल कुमार ओझा और अंत मे आभार शहीद ओझा जी के पौत्र उपेन्द्र कुमार ओझा ने व्यक्त किया।




रिपोर्ट : रविशंकर पांडेय

No comments