4 फरवरी का राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): रोमांटिक लाइफ में आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है जिससे आप काफी उदास रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, प्यार में इस तरह की तकरार होती रहती है। धीरे धीरे चीजें सामान्य हो जाएंगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आप एक खूबसूरत दिन बिताएंगे। आप महसूस करेंगे कि आप कितने भाग्यशाली हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं लेकिन सही समय पर दोस्तों की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान हो जाएगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। नौकरीपेशा जातकों को आज एक नयी दिशा मिलेगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ऐसी सलाह मिल सकती है जो आपके करियर के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा। आज आप शारीरिक रूप से काफी बढ़िया महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 35 शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 5:20 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही अच्छा है। आप व्यापार करते हैं और विदेशी बाजार से जुड़े हैं तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। आप थोड़ी मेहनत और करेंगे तो आने वाले समय में आपको बड़ा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आप अपनी योजना के अनुसार काम करेंगे और सही समय पर सभी कार्य निपटाने में कामयाब रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज आपका बजट कुछ डगमगा सकता है। आप कोई बड़ा खर्चा करने से बचें वरना अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर रखना आपके लिए मुश्किल होगा। आज आप अपनी रोमांटिक लाइफ का जमकर आनंद उठाएंगे। काफी दिनों बाद आज पार्टनर का मूड बहुत अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों के रिश्ते में मधुरता रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम मिलेगा। आज आप दोनों मिलकर रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक: 4 शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): घर में आज तनाव रहेगा। आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। बड़ों से बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें अन्यथा आपकी छोटी सी गलती आज किसी बड़े विवाद का कारण बन सकती है। आज दफ्तर में आपको अपने उच्च अधिकारियों से अपने संबंध अच्छे रखने होंगे। इस समय आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होना चाहिए ताकि आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएं और वरिष्ठों का भरोसा जीत पाएं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई भी बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आज व्यापर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। कई प्रयासों के बावजूद आपकी जमा पूंजी में इजाफा नहीं हो पा रहा है, आपको एक बेहतर योजना की जरूरत है। खर्चों में हो रही लगातार वृद्धि इसका सबसे बड़ा कारण हो सकती है। मानसिक तनाव के कारण आज आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है।
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 20 शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 10:45 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): कामकाज की चिंता आज दिमाग पर हावी रहेगी। प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं जिसे लेकर आज आप ज्यादा ही परेशान रहेंगे। इस तरह चिंतित होकर आप केवल मानसिक शांति भंग करेंगे और आपका कीमती समय भी नष्ट होगा। बेहतर यही है कि आप पूरे जोश और हिम्मत से काम करें और आगे बढ़ें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। हद से ज्यादा तनाव आपकी सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। खराब स्वास्थ्य आपके काम पर भी बुरा असर डाल सकता है इसलिए आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज कुछ लोगों के प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आप अपने प्रिय के साथ फिल्म देखने या डिनर पर जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 18 शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): बिजली से संबंधित कोई भी काम करते समय आज अतिरिक्त सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। यदि शारीरिक रूप से आप कमजोर महसूस कर रहे हैं तो इस समय आपको आराम पर ध्यान देना चाहिए। अपने खान पान में लापरवाही न करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में लंबे समय बाद आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ चल रही आपकी अनबन आज खत्म हो जाएगी और सभी का सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि आपको इस तरह की गलती भविष्य में दोहराने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आप ने कोई नया काम शुरू किया है तो आज आप उसके प्रचार प्रसार में व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने वरिष्ठों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। उग्र होकर बात करने से बचें। शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 10 शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। मुमकिन है आज आपकी मुलाकात कार्यक्षेत्र से जुड़े कुछ नए लोगों से हो और उनसे आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो। व्यापारियों का काम तेज गति से आगे बढ़ेगा। आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। यदि आप इस मौके का लाभ उठाते हैं तो आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ उदार रहना होगा। छोटी छोटी बातों पर बहसबाजी करने से बचें। इससे घर और मानसिक शांति दोनों भंग होगी। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 30 शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आज का दिन कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज पैसों से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आप अपना कोई पुराना कर्ज चुकाने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक समय व्यतीत कर पाएंगे। आज माता की ओर से लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में वे आपकी पूरी मदद करेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आप अपनी रोमांटिक लाइफ पर ज्यादा ध्यान देंगे। पिछले कुछ दिनों से आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। आज आप उनके साथ ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे और उनकी सारी शिकायतें दूर करने की कोशिश करेंगे। इस समय अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 6 शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): यदि व्यापार में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो अपनी योजनाओं में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। साथ ही प्रचार प्रसार पर भी ठीक से ध्यान दें, आपको सफलता मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस समय अपने फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। यदि आप जॉब चेंज करने का मन बना रहे हैं तो आपको किसी करीबी से सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाना होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हो सकता है पैसों से जुड़े जिस काम को लेकर आप इतने दिनों से मेहनत कर रहे थे, आज आपका वो काम बन जाए। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहेगा। यदि आपके मन में कोई दुविधा है तो अपने दोस्तों या घरवालों से बात करने की कोशिश करें। शायद आपको अपने सवाल का जवाब मिल जाए।
शुभ रंग: नारंगी शुभ अंक: 45 शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। अपने प्रिय का साथ पाकर आप बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपके रिश्ते में गर्मजोशी रहेगी। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अगर आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो मन में कोई दुविधा न रखें बल्कि खुले दिल से अपना प्यार स्वीकार करें और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी रचनात्मकता आपको दूसरों से आगे रखेगी। जरूरत पड़ने पर आपके वरिष्ठों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप सुख सुविधा की चीजों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप तनाव मुक्त रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम शुभ अंक: 38 शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें। अगर आप नया घर या वाहन खरीदने के लिए बैंक से कर्ज लेने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पिछले कुछ समय से आप अनचाहा दबाव महसूस कर रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, यह सब आपके बदले हुए नजरिये का परिणाम है। यदि आप इसी तरह सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से आपको उचित फल की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। आज आपके माता पिता आपको कोई भेंट दे सकते हैं जिसे पाकर आप काफी भावुक हो सकते हैं। कामकाज को लेकर आज छोटी सी यात्रा संभव है।
शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 24 शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आज अचानक आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी की तलाश आज खत्म हो सकती है। घर का वातावरण आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। परिजनों के साथ हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और ताजगी का अनुभव करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातक आज किसी नए प्रोजेक्ट पर अपने काम की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज बड़ा फायदा मिलने के आसार हैं। आज आप अपने कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 8 शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 12:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): अगर आप संभलकर नहीं रहेंगे तो आज आप स्वयं के लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज कुछ भी करने से पहले दो बार जरूर सोच लें खासतौर पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बिना सोचे समझे यदि आप अपने शब्दों का प्रयोग करेंगे तो न चाहते हुए भी आप अपने आस पास के लोगों को नाराज कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका रुका हुआ कोई काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। हालांकि इसे पूरा करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी इसलिए खुद को तैयार रखें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, बेहतर होगा आप इसका सदुपयोग करें। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज ज्यादा खर्च न ही करें तो अच्छा होगा।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 15 शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
डेस्क
No comments