Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मुख्यमन्त्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में हुआ 45 मरीजों का इलाज




रतसर (बलिया) मुख्यमन्त्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला के तहत रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 45 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर विभिन्न बीमारीयों का इलाज कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हर दिन इलाज की सुविधा मिलेगी। अभी तक रविवार को सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बन्द रहती थी केवल इमरजेंसी सेवाएं ही मरीजों को मिलती थी जिससे रविवार को इलाज के लिए मरीजों को भटकना पड़ता था। इस मेले में आने वाले मरीजों को जहां निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी वही स्वास्थ्य मेले में जरुरी पैथोलोजी की जांच की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन के साथ ही गोल्डन कार्ड वितरण की व्यवस्था की गई है। आयोजित मेले में डा० आर.के.सिंह, डा० देवेन्द्र यादव, डा० फूलेन्द्र कुमार सिंह, फार्मासिस्ट अरुण शर्मा, अमित सिंह,एनएमए एस.एन त्रिपाठी, आशा पाण्डेय, स्टाफ नर्स गिरीश सिंह, पंचमी राम, लल्लन राम सहित पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।




रिपोर्ट : धनेश पांडेय 

No comments