Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गणित विज्ञान विषयक प्रतियोगिता का आयोजन




बांसडीह, बलिया । मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर  आयोजित होने वाले गणित विज्ञान विषयक प्रतियोगिता का कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया शिव नारायण सिंह ने जारी किया।ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन संबंधित शिक्षा क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्रों 07 फरवरी 2020 को  एवं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन तहसीली  स्कूल/ कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया के परिसर में 12 फरवरी 2020 को किया जाएगा । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान बलिया के नोडल समन्वयक आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय के तीन छात्र-छात्राएं (न्यूनतम एक छात्रा) एवं मार्गदर्शक शिक्षक के साथ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित प्रतियोगिता में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना है। ब्लाक स्तर पर आयोजित विज्ञान विषयक चित्रकला/पोस्टर , विज्ञान विषयक निबंध एवं गणित विज्ञान क्विज तीन प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रत्येक विद्यालय का एक छात्र/छात्रा प्रतिभाग करेंगे। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित छात्र-छात्राएं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं एवं मार्गदर्शक शिक्षक को प्रमाण पत्र एवं विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। पूर्व में आयोजित गणित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा एवं गणित विज्ञान मॉडल के लिए चयनित छात्र-छात्राएं भी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत आयोजित उक्त  कार्यक्रम  जनपद के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार का अभिनव प्रयास है ।




रिपोर्ट : के के पांडेय

No comments