Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस रचनात्मक और सशक्त विपक्ष कि भूमिका अदा करेगी : विनोद सिंह




बैरिया(बलिया)। ईन्टक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने  रविवार कों विश्वराज उत्सव कुंज लालगंज मे पत्रकार वार्ता मे कहा कि कांग्रेस पार्टी बैरिया विधान सभा मे रचनात्मक और सशक्त विपक्ष कि भूमिका अदा करेगी , जनसमस्याओं के निवारण हेतू सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष कर बैरिया विधान सभा कि मूलभूत समस्या बाढ़ कटान , कटान पीड़ितो गरीब परिवारो कों विस्थापित कराने , आर्सेनिक कि समस्या तथा एन एच 31 का पुनरोद्धार , रोडवेज वषो का संचालन , सीएचसी , पीएचसी पर चिकित्सको की तैनाती सुनिश्चित कराने एवं रोस्टर के अनुसार विधुत सप्लाई कराने पर विशेष ध्यान होगा । ईसके लिये फ़रवरी माह के तीसरे सप्ताह से सुधरछपरा ढाले पर जनआन्दोलन  एवं धरना प्रदर्शन क्रमिक अनशन एवं अनिश्चित कालीन आमरण अनशन करुगा । श्री विनोद सिंह ने एक सवाल के जवाब मे कहा कि 1880-81मे गाटा सख्या 2684 सोनबरसा ग्राम सभा क्षेत्र के लालगंज मे क्षेत्र के कटान पीड़ितो कों बसाने के  लिये उतर प्रदेश सरकार द्वारा खरीदी गयी जमीन कुछ दबंग लोगो ने रंजिश कर तहसील प्रशासन कि मिलीभगत से अपने नाम कराली थी जिसकी लड़ाई लड़ उस जमीन पर उतर प्रदेश सरकार का नाम 27 दिसम्बर कों दर्ज करा दिया गया जिसके अतिक्रमण कारियों के विरुध्द 12जनवरी कों जिलाधिकारी महोदय ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश कों बैरिया उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी कों दिया था तहसील प्रशासन द्वारा हीलाहवाली करने के कारण उस जमीन पर रविवार कों पुनः अवैध निर्माण होते देख उपजिलाधिकारी बैरिया एवं क्षेत्रीय लेखपाल लक्ष्मण गुप्ता कों अवगत करायी । विनोद सिंह ने कहाँ कि भाजपा के लोग काम कम प्रचार ज्यादा करते है धरातल पर कार्य दिखाई देना चाहिये ।  शासन प्रशासन के उदासीनता से अधिकारी कर्मचारी निरंकुश बन गये।



रिपोर्ट : बी चौबे

No comments