Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एक मार्च का राशिफल: इन राशियों के जीवन में आज खुलेगा सफलता का द्वार





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): आज स्वयं को वाद विवाद से दूर रखने में ही आपकी भलाई है। अपने कार्यस्थल पर बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको पछताना पड़े। आज उच्च अधिकारियों के सामने भी ठीक से बर्ताव करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। यदि आप कुछ नया करने का मन बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन आपका अटका हुआ धन मिलने में विलंब हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के बीच बढ़िया तालमेल देखने को मिलेगा। आज परिजनों के साथ छोटी सी यात्रा संभव है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। मानसिक चिंताओं से राहत पाने के लिए आपको ध्यान का सहारा लेना चाहिए। 

 शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 42 शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक 



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी कोई योजना फलीभूत हो सकती है जिससे आपको बड़ा वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत भी सफल होती दिख रही है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि पिता द्वारा आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला कार्य सौंपा जा सकता है। आप किसी के प्रभाव में आकर अपने जीवनसाथी के बारे में राय न बनाएं तो बेहतर होगा। उन पर अपना भरोसा बनाकर रखें। आज लोग आपके सूझ बुझ और विवेक से प्रभावित होंगे। आपके प्रेम जीवन की बात करें तो आज आपके प्रेमी/प्रेमिका आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपका रिश्ता दिन प्रतिदिन और भी मजबूत हो रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 17 शुभ समय: सुबह 8:20 से रात्रि 8:40 तक 



मिथुन (मई 20 से जून 20): आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आज पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है लेकिन कुछ बड़े खर्चे भी संभव है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। पार्टनर के साथ रोज रोज की आपकी अनबन आप दोनों के रिश्ते को समाप्ति की ओर ले जा रही है। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी आपसे ज्यादा खुश नहीं है। मुमकिन है वे अपनी नाराजगी जाहिर न करना चाहें। ऐसे में आपकी जरा सी गलती आप दोनों के बीच विवाद करा सकती है। आप बातचीत से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज माता की ओर से लाभ संभव है। कामकाज में कुछ खास मन नहीं लगने की वजह से कुछ कार्य अधूरे रह जाएंगे। अगर आप मन लगाकार काम करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना दिमाग शांत रखें। आप बेवजह की बातों को सोचकर अपनी ऊर्जा और समय नष्ट न करें। 

शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक: 2 शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक 



कर्क (जून 21 से जुलाई 21): आज सेहत में सुधार होने से आपका मन काम में लगेगा और आप अपने सभी कार्यों को ईमानदारी और मेहनत से पूरा करने में सफल रहेंगे। दफ्तर में काम के प्रति आपकी लगन और मेहनत देखकर आपके वरिष्ठ भी काफी प्रभावित होंगे। व्यापारियों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। कोर्ट कचहरी का कोई मामला उभरने से आज नुकसान संभव है। आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है और आप इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का आनंद लेने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि आज वित्तीय लेन देन से आपको बचना होगा। आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, यह यात्रा बेहद मनोरंजक रहेगी। 

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 20 शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 3 बजे तक 



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): घर परिवार में शांति बनी रहेगी और परिजनों के साथ दिन काफी अच्छा गुजरेगा। पिछले कुछ समय से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जो प्रयास कर रहे थे आज उनका सकारात्मक फल आपको मिल सकता है। हालांकि आज खर्च कुछ अधिक हो सकता है लेकिन आपकी आमदनी बढ़ाने का भी कोई नया जरिया आपको मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में अपने काम समय पर पूरा कर पाएंगे और वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुधार आने से जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। आज संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ रहेगा। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। योग और ध्यान आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 20 शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक



 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): दूसरों पर अपनी राय थोपने से बचें। अपनी बात को मनवाने के लिए अपनी सीमा पार न ही करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आज काम में आपका खास मन नहीं लगेगा लेकिन फिर भी आप अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे ताकि आपके उच्च अधिकारियों को आपसे कोई शिकायत न रहे। व्यापारियों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। ये निर्णय आपकी साझेदारी से जुड़े हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आज खर्चे कम होने के कारण आप बचत करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कोई समस्या आ सकती है। आज भाई या बहन के साथ रिश्ते में खटास आने की संभावना है। आप दोनों के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है। अगर आप अपने बड़ों की मदद लेंगे तो परिस्थिति में सुधार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ दिन आनंद में बीतेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें। नेत्रों से जुड़ा कोई रोग आज आपको परेशान कर सकता है।

 शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 12 शुभ समय: सुबह 8:25 बजे से दोपहर 12:55 तक 



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आज आप अपने सामाजिक जीवन पर भी ध्यान देंगे। आज समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलकात हो सकती है। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर, उच्च पद की प्राप्ति या वेतन वृद्धि होने की पूरी संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों का कोई महत्वपूर्ण काम निपटने से बड़ा फायदा हो सकता है। आज जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा लेकिन काम को लेकर व्यस्तता के कारण आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है। उनका बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। पिता के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप अपने अंदर एक अलग ही ऊर्जा महसूस करेंगे। 

शुभ रंग: भूरा शुभ अंक: 19 शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक 



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आज स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने के कारण आप काफी सुस्त और बोझिल महसूस करेंगे। सेहत अच्छी न होने की वजह से आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। आज आपके वरिष्ठों का दबाव आप पर कुछ ज्यादा ही रह सकता है। जरूरत से ज्यादा तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। आप धैर्य से काम लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करने से बचना होगा क्योंकि आज की यात्रा केवल थकान ही देगी। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो किसी बात को लेकर परिजन आपको गलत समझ सकते हैं। आपके इरादे चाहे कितने ही नेक क्यों न हो लेकिन उन्हें समझना आपके लिए बहुत ही मुश्किल होगा। ऐसे में आपको कुछ निराशा हो सकती है। ससुराल पक्ष की दखलंदाजी आज आपके और जीवनसाथी के बीच मनमुटाव करा सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। 

शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 7 शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4:20 तक 



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): पैसों के मामले में आपको सोच समझकर ही चलना होगा क्योंकि जो भी वित्तीय समस्या आ रही है वो आपकी फिजूलखर्ची का ही नतीजा है। कामकाज के मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। आज आप मन लगाकर अपने काम करेंगे। दफ्तर में समय पर आपके महत्वपूर्ण कार्य निपटने से आपको काफी राहत मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े जातक आज थोड़ा संभलकर रहें। मुमकिन है किसी मामले को लेकर आपकी और आपके साझेदार की राय अलग हो। ऐसे में आपके लिए कोई भी फैसला लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे खासतौर पर बड़े भाई या बहन का पूरा समर्थन मिलेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा जीवनसाथी के साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी सेहत की बात करें तो आज उदर संबंधी कोई समस्या आ सकती है। 

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 22 शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक 



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): कार्यक्षेत्र में आज आपको बेहतर परिणाम मिल सकता है। आपको लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था आज वो आपको मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आमदनी में वृद्धि संभव है लेकिन बिना सोचे समझे फैसले लेने की आपकी आदत आज कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। समय रहते आपने सब कुछ नहीं संभाला तो आने वाले समय में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। दांपत्य जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आप अनावश्यक विवादों से दूर रहें अन्यथा आज आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें, आपकी लापरवाही अपनों को दुखी कर रही है। आप छोटे मोटे तनाव छोड़ दें तो आज सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। 

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 19 शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक 



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आपका मूड काफी अच्छा रहेगा क्योंकि आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के साथ समय आनंद में बीतेगा। आज आप अपनों के साथ अपना सुख दुख साझा करेंगे। आप अपनी सूझ बुझ से किसी बिगड़े हुए पारिवारिक मामले को निपटाने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका दिन और भी खुशनुमा और आसान बन जाएगा। कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी और सहकर्मियों की भी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कुछ समय से आपका ध्यान पढ़ाई से हटकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती पर ज्यादा है। आप सफल होना चाहते हैं तो अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहें। अटका हुआ काम पूरा होने से आज धन लाभ संभव है।

 शुभ रंग: गहरा पीला शुभ अंक: 9 शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 12:30 तक 



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं तो कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जाएं। इससे आपका तनाव कम होगा और आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी आज की रोमांटिक डेट कुछ स्पेशल रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। दफ्तर में आज आपके बॉस आपसे नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आज आप ध्यान से अपने काम पूरे करें। आज आप सुख सुविधा की चीजों पर कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। बेहतर होगा अपने बजट का भी आप ध्यान रखें। अपने महत्वपूर्ण फैसले स्वयं सोच समझकर लें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

 शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 5 शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:40 तक




डेस्क

No comments