Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार



चितबड़ागांव,बलिया। नरही पुलिस द्वारा दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से एक टोयटा कार,दो तमंचा व जिन्दा कारतूस तथा चोरी की एक ट्रक बरामद किया है। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में रविवार को प्रभारी निरीक्षक नरही ज्ञानेश्वर मिश्रा व उ0नि0 गोपाल जी व उ0नि0 रमाशंकर मय हमराह थाना नरही, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 25/2020 में वांछित अभियुक्तों के तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि वाहन चोर गैंग के कुछ सदस्य बक्सर बिहार की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम द्वारा नरही क्षेत्र के बैरिया तिराहे पर इंतजार करने लगे कि कुछ समय बाद सामने से 01 टोयटा कार आती दिखायी दिया । जिसको रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक वाहन को मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा कि आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर समय 05.35 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। 

जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम कमलेश शाह पुत्र राजपति सा ग्राम बाबू के भटकन थाना आंध्र जिला सिवान बिहार बताया गया जिसकी जामा तलाशी लिया गया तो उसके पास से 01 तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा पकड़ी गई गाड़ी टोयटा इटियास यूपी 60 एपी 2520 की जब तलाशी ली गई तो चालक के सीट के नीचे दो अदर नंबर प्लेट बरामद हुआ जिस पर BR 06 AB 0878 लिखा पाया गया, जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो कमलेश द्वारा बताया गया कि यह गाड़ी हमारे मित्र चंद्र भूषण सिंह की है जिससे हम लोग बिहार उत्तर प्रदेश में ट्रकों की चोरी करके उससे अवैध शराब व पशु तस्करी करते हैं तथा हमारे मित्र चंद्र भूषण सिंह पीछे-पीछे एक ट्रक जो बिहार बॉर्डर के पास पेट्रोल पंप से चोरी किया गया है उसको बेचने के लिए हम लोग बिहार ले जा रहे हैं। इतने में 100 मीटर पहले ट्रक आती दिखाई दी। 

जिसको थाना नरही पुलिस द्वार रोकने का प्रयास किया गया तो चालक द्वारा पुलिस वालों को देखकर ट्रक की रफ्तार और तेज कर दी गई तथा पुलिस वालो के सामने आकर अचानक ब्रेक मारकर कट्टा लहराते हुए भागने लगा जिसको दौड़ाकर समय 5:50 पर दौड़ा कर पकड़ लिया गया तथा जामातलाशी लिया गया तो उसके पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । कड़ाई से पूछताछ किया गया तो चंद्रभूषण द्वारा बताया गया कि दिनांक 13/14.02.2020 की रात्रि में हम दोनों लोग मिलकर बक्सर बॉर्डर के पास पेट्रोल पंप से समय 1:15 बजे रात्रि में ट्रक संख्या UP 60 T 6397 ट्रक को चुराए थे जिसको सिवान छपरा बिहार में ले गए थे। पुलिस से पकड़े जाने की वजह से इसको रात में ही गाजीपुर के रास्ते बिहार होते हुए बंगाल बेचने के लिए ले जा रहे थे। इस सम्बन्ध में थाना नरही पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


रिपोर्ट— विकास सिंह

No comments