Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें कहा वरिष्ठ पत्रकार ने काटा रिबन और शुरु हुआ नेत्र परीक्षण शिविर


सिकन्दरपुर,बलिया। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय संदवापुर में रविवार को श्री बजरंग पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पिताम्बरी देवी आई हॉस्पिटल सिकंदरपुर के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार संतोष शर्मा व डॉ आर. वी. राय ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। 

नेत्र चिकित्सक डॉ आर वी राय ने 100 से  अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण करके दवा वितरित की। इस अवसर पर डॉ नवीन राय, डॉ मनजीत राय, डॉ दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में  स्वयंसेवी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने डॉ आर वी राय एवं  उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने एक जागरूकता रैली निकालकर एवं घर- घर जनसंपर्क स्थापित कर लोगों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में डॉ मनजीत कुमार राय एवं डॉ दिलीप कुमार ने व्याख्यान दिया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित क्षेत्रीय पत्रकारों का सम्मान किया गया।

रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments