पैड—पेन देकर किया गया छात्रों को विदा
सिकंदरपुर,बलिया। नगर के रहिलापाली में स्थित वंदना कोचिंग वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में रविवार को कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री प्रयाग चौहान, तथा संजीव वर्मा प्रबंधक स्वामीनाथ महाविद्यालय व वरिष्ठ पत्रकार मुस्ताक अहमद रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए आने वाले समय में हर बाधाओं को पार कर अपने मकसद में सफल होने की कामना की। विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों को पैड व पेन देकर विदाई करने के साथ ही शुभकामना दी। इस दौरान रविश श्रीवास्तव सुशील कुमार, बृजनाथ प्रसाद, केशव सर, अमन श्रीवास्तव, सुशील सर, राजू सर, आरिफ खान, जितेश सोनी, मनोज कुमार गौतम, रंजीत कुमार, नादिर अली, असलम हाशमी, जहांगीर आलम, अभिजीत शर्मा,अश्वनी सर, विनोद गौतम , अनुपम दुबे आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता सनोज कुमार व संचालन धनंजय मिश्रा ने किया।
रिपोर्ट— हेमंत राय


No comments