एक पैकेट बिस्कुट के लिए रातभर मासूम को पोल से बांधकर पीटा
पटना। बिहार के नवादा जिले के हिसुआ क्षेत्र के मिल्की गांव में एक पैकेट बिस्कुट चाेरी करने का आरोप लगाकर 10 साल के एक बच्चे काे बिजली के पाेल से बांधकर पीटा गया। हद ताे तब हाे गई जब बच्चे काे रात भर ठंड में ही पोल में बांधे रखा गया। पूरी घटना का वीडियाे वायरल हाे गया है। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस रात में नहीं पहुंची।
सुबह में पंचायत बैठी तो दो पक्षों में सुलह कराई गई। जिसने चोरी का आरोप लगाकर पीटा, उसे फटकार लगाई गई और बच्चे के पिता को अनुशासन में रखने की नसीहत दी गई। मिल्की निवासी भत्तू चौहान की दुकान में चाेरी के आराेप में करणा बेलदारी गांव के बच्चे की पिटाई की गई। देर शाम बालक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोज शुरू की। बच्चे के मिल्की में होने की सूचना पर पिता चांदो चौहान ने भत्तू से बच्चे को छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन उसने उल्टे पुलिस को सूचना दे दी।
डेस्क


No comments