आई सी टी की भूमिका व्याख्यान गोष्ठी संपन्न
रेवती(बलिया) गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षक विभाग में *आई सी टी * भूमिका पर व्याख्यान गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के असि० प्रोफेसर डाॅ पंकज सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में गोष्ठी को संबोधित किया । अपने संबोधन में उन्होंने नाॅलेज क्रिएशन एवं नाॅलेज शेयरिंग पर विस्तार से प्रकाश डाला । आई सी टी के साथ , साथ शिक्षक की भूमिका को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की फोटो प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित के साथ हुआ। उक्त अवसर पर डाॅ श्याम बिहारी शर्मा, राकेश कुमार वर्मा, गुरुशरण वर्मा, अमित कुमार, प्रियंका गुप्ता , ओमप्रकाश, दीपक मोदवाल आदि मौजूद रहे । विभागाध्यक्ष डाॅ संतोष कुमार यादव ने समस्त उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया ।
रिपोर्ट - पुनीत केशरी


No comments