Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए सौंपा ज्ञापन




गड़वार(बलिया) स्थानीय थाना प्राँगण में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर समाजसेवी भानु दुबे ने क्षेत्र के गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर खडी़चा गाँव के मोड़ के पास गति अवरोधक न होने की वजह से आएदिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मोड़ पर गति अवरोधक बनवाने के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह व थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा।क्षेत्राधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद आश्वस्त किया किया संबंधित स्थान पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर लोक निर्माण विभाग से कहकर बनवाया जाएगा।इस मौके पर भाजपा के फेफना विधानसभा के संयोजक टुनटुन उपाध्याय,पिंटू बाबा,पिंटू पाठक,राकेश गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।



रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments