Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्री क्वाटर में एक दर्जन टीमों के बीच हुआ मुकाबला




रेवती(बलिया) आर एन पी पब्लिक स्कूल रेवती में आयोजित तीन दिवसीय 46 वीं उ प्र सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को एक दर्जन टीमों के बीच प्री क्वाटर व क्वाटर मैच खेला गया । रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल में क्रमशः मुकाबला होगा ।
आज प्री क्वाटर में उ प्र पुलिस व गाजियाबाद , इलाहाबाद व आजमगढ़ तथा पीलीभीत व कुशीनगर के बीच तीन कोट पर अलग अलग मुकाबले हुए इसी तरह शेष अन्य जनपदों के बीच भी मुकाबले हुए । इसमें प्रदेश की  मऊ, गोरखपुर, देवरीया, गोन्डा, महराजगंज, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत, सोनभद्र आदि जनपदों की 30 टीमें प्रतिभाग कर रही है। दूसरे दिन का मैच शुरू होने से पूर्वन नगर पंचायत रेवती की अध्यक्ष जयश्री पांडेय व विद्यालय की प्रबंधक सुनीता पांडेय ने महिला खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त की ।
अपने संबोधन में श्री पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा । उन्होंने सूदर जनपदों से आई प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ीयों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी । इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय , समाजसेवी अभय शंकर पांडेय , जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह , जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष अरूण सिंह, महासचिव पंकज सिंह , सुरेश जी , जगत प्रसाद , शंभूकांत तिवारी , गोलू पटेल , छठ्ठू ठाकुर , राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहें ।




रिपोर्ट - पुनीत केशरी 

No comments